इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप के लिए अब पाकिस्तान ने भी अपने 15 सदस्यों वाली की घोषणा कर दी है, जिनमें कि उन 11 खिलाड़ियों को उसने अपनी टीम में जगह दी है, जिन्होंने साल 2017 में पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही है कि पाकिस्तान ने अपने तेज और बेहद अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को विश्व कप की टीम में जगह नहीं दी है। गौरतलब है कि आमिर ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 14 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों में वे केवल 5 विकेट ही हासिल कर सके हैं
इमाम उल हक के मुताबिक उनके खराब फॉर्म की वजह से ही बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप के लिए शामिल नहीं किया गया है। वैसे, टीम में शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को जगह मिली है। शोएब मलिक ने कई अहम मौकों पर पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाफिज के खेलने के बारे में इंजमाम उल हक ने कहा है कि यदि वह पूरी तरह से फिट रहेंगे, तभी वे खेल पाएंगे। वैसे, पाकिस्तान ने आबिद अली को बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है। अभ्यास मैचों के लिए पाकिस्तान ने दो खिलाड़ियों को रिजर्व में भी रखा है। ये खिलाड़ी आसिफ अली और मोहम्मद आमिर हैं।