in

कोहली ने कुछ ऐसे दिया अब माही का साथ

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति अपना समर्थन जताया है। एक वक्त था जब विराट कोहली के अनुसार धोनी उनके साथ खड़े थे। कोहली ने कहा कि उस वक्त उनकी कप्तानी को लेकर बड़ी आलोचना हो रही थी, लेकिन वह धोनी ही थे, जिन्होंने उन्हें कैप्टन बनाए जाने का समर्थन किया था।

कोहली के मुताबिक ईमानदारी बहुत ही जरूरी होती है और कद्र भी इसी की होती है। कोहली ने एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में उन दिनों को याद करते हुए कहा कि उस वक्त तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए किसी को आसानी से मौका नहीं दिया जाता था, पर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें मौका दिया। इस तरीके से उन्होंने उन पर जो भरोसा जताया उसे भी कभी भूल नहीं सकते हैं।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाल रहे कोहली ने यह भी कहा कि धोनी को मैच की पहली गेंद से अंतिम गेंद तक की पूरी समझ होती है। मैच में परिस्थितियां किस तरीके से बदलती हैं, धोनी से बेहतर इसे कोई नहीं समझ सकता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 30 से 35 ओवरों के बाद मेरे लिए यह जरूरी हो जाता है कि मैं सीमा रेखा के पास रहूं। ऐसे में धोनी मेरा भरपूर साथ देते हैं। वे कमान संभाल लेते हैं। 

कोहली के मुताबिक मैदान पर धोनी के होने से उन्हें अच्छा साथ मिल जाता है और कप्तानी भी आसान हो जाती है। गौरतलब है कि हाल ही में मैदान में पहुंचकर अंपायर से बहस करने के लिए धोनी की खूब आलोचना हुई थी। ऐसे में कोहली ने धोनी के पक्ष में बयान देकर और उनकी तारीफ करके यह दिखा दिया है कि वे भी हर परिस्थिति में धोनी के साथ खड़े हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहित ने फिर किया साबित, रनों की कितनी भूख है उनमें

नेहरा के मुताबिक WC में डेब्यू कर सकता है ये गेंदबाज