in

रोहित ने फिर किया साबित, रनों की कितनी भूख है उनमें

गूगल

भारत के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें देख कर ही समझ आ जाता है कि उनमें रन बनाने की कितनी भूख है। उनकी रन बनाने की भूख ही उन्हें लगातार नए-नए मुकाम दिला रही है। रोहित शर्मा के नाम एक और नया मुकाम दर्ज हो गया है।

टी-20 क्रिकेट में सुरेश रैना और विराट कोहली के बाद 8000 रन पूरे करने वाले वे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में गुरुवार को दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए जैसे ही रोहित शर्मा ने 12 रन बनाए, उनके टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे हो गए। गौरतलब है कि टूर्नामेंट के इसी सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने भी अपने 8000 रन पूरे किए हैं। सुरेश रैना के इस वक्त 8216 रन हैं, जबकि विराट कोहली ने 8183 रन बनाए हैं। 

आईपीएल के इतिहास में यदि सर्वाधिक रनों की बात की जाए तो इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल सबसे आगे हैं, जो कि टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं अब तक 12,670 रन टी-20 क्रिकेट में बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं। उन्होंने अब तक टी-20 क्रिकेट में 9922 रन बनाए हैं और 10,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 78 रनों की जरूरत है

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल में अमित मिश्रा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

कोहली ने कुछ ऐसे दिया अब माही का साथ