in

आईपीएल में अमित मिश्रा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते हुए मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जिसके बाद उनका नाम आईपीएल के इतिहास में एक खास चीज के लिए दर्ज हो गया। जी हां, अमित मिश्रा ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन लौटाया, इसी के साथ उनके आईपीएल के इतिहास में डेढ़ सौ विकेट पूरे हो गए।

इस तरह से वे पहले ऐसे भारतीय बन गए, जिन्होंने आईपीएल में 150 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा अमित मिश्रा की गेंद को समझ पाने में आईपीएल में छठी बार नाकाम रहे हैं। आईपीएल में बार-बार वे अमित मिश्रा का शिकार बनते रहे हैं। 

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अमित शर्मा को 140 मैच खेलने पड़े हैं। वैसे, आईपीएल के इतिहास में यदि सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात की जाए तो वे हैं श्रीलंका के लसिथ मलिंगा। वे भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 161 विकेट लिए हैं, जिसके लिए उन्होंने 114 मैच खेले हैं। 

इस तरीके से आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अमित मिश्रा अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस सूची में तीसरे नंबर पर नाम है पीयूष चावला का। उन्होंने 152 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 146 विकेट झटके हैं। इस तरीके से वह भी बहुत जल्द आईपीएल में 150 विकेट हासिल कर सकते हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोटला में दिल्ली के खिलाफ 6 मई, 2017 का इतिहास दोहराना चाहेगा मुम्बई

रोहित ने फिर किया साबित, रनों की कितनी भूख है उनमें