आईपीएल मैच में राजस्थान राॅयल्स ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। जीत का श्रेय कृष्णप्पा गौतम को दिया जाना चाहिए, मुंबई अभी तक पांच मैचों में से एक ही मैच जीता है।
मैच हारने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, ”हमने अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन डेथ ओवरों में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हमारे लिए यह चुनौती आसान नहीं थी क्यों हमारे पास आखिरी क्षणों में पेस बाॅलिंग नहीं थी।” उन्होंने राजस्थान के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, ”राजस्थान के खिलाड़ियों को जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए। आखिर में जिस तरह गौथम ने बल्लेबाजी की वह शानदार रही। मुझे उम्मीद है कि हम इन गलतियों से कुछ सीखेंगे। मैच के आखिर में हमारे लिए आसान नहीं था, क्यों कि वे तेजी से रन बना रहे थे।”