आईपीएल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 15 रनों से हरा दिया। पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने धमाकेदार 104 रनों की शतकीय पारी खेली। टूर्नामेंट में पंजाब की यह तीसरी जीत थी जबकि सनराइजर्स को पहली हार का सामना करना पड़ा।
गेल की पारी के अलवा कप्तान अश्विन ने इस मुकाबले में कुछ ऐसा किया जो अबतक खेले गए मैचों में नहीं हुआ था। अश्विन इस मैच में गेंद और बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन एक कप्तान के तौर पर उन्होंने जो फैसला किया वह किसी भी कप्तान के लिए साहसिक है।
अश्विन ने जो फैसला लिया उसको टीम के बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिया। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। केएल राहुल ने 18 बनाए जबकि गेल 11 छक्के और एक चौके लगाकर मैदान पर अंत तक डटे रहे।