मैदान पर क्रिस गेल जितने आक्रामक हैं मैदान के बाहर वो उससे कहीं ज्यादा फनी हैं। ऐसा कई मौकों पर देखा भी गया है। बुधवार को पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल का जन्मदिन था। पंजाब टीम के उनके साथियों ने उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
केएल राहुल के बर्थडे को सेलिब्रेट करने में टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे आगे रहे, उन्होंने सबसे खास अंदाज में बर्थडे को सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर राहुल के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है, केक फॉर बर्थ़डे बॉय।