in

पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया….

आईपीएल मे शानदार पारी खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के 62 रन की एक और नाबाद विस्फोटक पारी और लोकेश राहुल के 60 रन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान में शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के वर्षा बाधित एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नौ विकेट से करारी मात दे दी।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसका। पीछा करते हुए पंजाब ने 8.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 96 रन बना लिए थे तभी मैच में बारिश आ गईबारिश खत्म होने के बाद खेल जब दोबारा शुरु हुआ तो मैच 13 ओवरों का कर दिया गया और पंजाब को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 125 रन का लक्ष्य दिया गया। पंजाब को 28 गेंदों और 29 रन बनाने थे जिसे उसने 11 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया। गेल ने लांग ऑन पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए मणिका बत्रा के तिरंगे की नेल-पॉलिश लगाने का राज…

मैच के लिए पापा धोनी संग हैदराबाद पहुंची जीवा