चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ हैदराबाद पहुंचे। बेटी के साथ सफर करते धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पिछले सोमवार को धोनी ने अपनी बेटी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया था, जिसमें मैच के दौरान उनकी बेटी उन्हें गले लगाती है। उन्होंने लिखा था-जब जीवा मैच के दौरान अपने पापा को हग करना चाहती थी।
दरअसल रविवार को IPL-11 के रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को चार रनों से हरा दिया था। हालांकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 44 गेंद पर 79 रन बनाए थे। उन्हें मैच के दौरान कमर दर्द से भी जूझना पड़ा था। बावजूद इसके अच्छी पारी खेली, यह बात दीगर है कि फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में उनकी पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ मौजूद थीं।