किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के दौरान पंजाब टीम की ओनर प्रीटी जिंटा बहुत खुश थीं। प्रीटी की खुशी की एक वजह क्रिस गेल का शतक मारकर मैच जिताना भी था। लेकिन इसके साथ ही मैच के दौरान प्रिटी के साथ एक और घटना हुई जिसे देखकर वह खुश हो गई। दरअसल प्रिटी के साथ उनका एक फैन तख्ती लेकर पहुंच गया था। इस पर लिखा था कि मैं आपको अपनी आखिरी सांस तक प्यार करूंगा।
प्रीटी ने उस फैंस के साथ सेल्फी ली और बैस्ट विशेज भी दी। फैंस के हाथ में पकड़े बोर्ड पर प्रिटी की विभिन्न फिल्मों की फोटोज भी लगी थीं। प्रिटी ने चाहे अभी बॉलीवुड से दूरी बना ली हो लेकिन उनके फैन अभी भी कम नहीं हुए हैं। प्रिटी ने इस घटना से यह साबित भी किया वह अपने फैंस की कितनी इज्जत करती हैं।