in

मैच के दौरान धवन हुए चोटिल, अगले मैच में खेलने पर बना सस्पेंस

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन आईपीएल मैच में पहले ही ओवर में चोटिल हो गए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए उनके हाथ पर गेंद लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अभी इस बात का अंदाजा लगाना कठिन है कि वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं। 

हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। क्रिस गेल के शतक के कारण पंजाब की टीम ने हैदराबाद को 194 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।  हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों को पहला ओवर कराने बरिंदर सरन आए। उनके ओवर में धवन एक शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गेंद सीधा जाकर उनके हाथ के ऊपर लग गई। इसके बाद वह दर्द के कारण मैदान में बैठ गए। 

धवन का चोटिल होना टीम की परेशानियों को जरूर बढ़ा सकता है। इससे पहले केदार जाधव भी चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रीती जिंटा ने ली अपने दीवाने के साथ सेल्फी…

भारतीय खिलाड़ियों ने टेक्सास ओपन में की निराशाजनक शुरुआत….