सोमवार की सुबह भारत वासीयो के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन मेडल के साथ शुरुआत हुई। शूटिंग में जीतू राय ने सोना, ओम मिथारवल ने ब्रॉन्ज, जबकि वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने सिल्वर जीता। भारत के अब तक 15 मेडल हो चुके हैं। वह मेडल टैली में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है।
10 मीटर एयर पिस्टल में 2 मेडल
जीतू ने बनाया रिकॉर्ड
इस कैटेगरी में जीतू राय ने स्टेज-1 में 49.7 और 100.4 का स्कोर किया। स्टेज-2 एलिमिनेशन में 235.1 का स्कोर हासिल किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड।
ओम 20 शॉट तक दूसरे स्थान पर रहे
ओम मिथारवल ने स्टेज-1 में 49.0 और 98.1 का स्कोर किया। स्टेज-2 एलिमिनेशन में उन्होंने 214.3 का स्कोर किया।
वेटलिफ्टिंग में प्रदीप ने जीता सिल्वर
प्रदीप सिंह ने 105 किग्रा कैटेगरी में 352 (स्नैच में 152 और क्लीन एंड जर्क में 200) किग्रा वजन उठाया। इस कैटेगरी में समोआ के सानेली माओ ने गोल्ड जीता। उन्होंने 360 (स्नैच में 154 और क्लीन एंड जर्क में 206) किग्रा वजन उठाया।