Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

Menu

Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

in

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ी, जीत से महरूम हो सकती है टीम इंडिया

भारत और द. अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़़ का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। वनडे सीरीज़ का पांचवां मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है।

 मैच में आ सकती है ये बड़ी मुसीबत
photo credit: bcci

आखिरी मैच के दौरान मैदान पर होने वाली बारिश बड़ी बाधा बन सकती है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि भारी बारिश की वजह से इस मुकाबले में बार-बार बाधा पड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक सेंचुरियन में गुरूवार को भी बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी यहां पर लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वजह से इस वनडे सीरीज़ के छठे मैच में खलल पड़ सकता है।

द. अफ्रीका को डरा रहा है ये रिकॉर्ड

photo credit: bcci

1992 से अब तक इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 3 मैच में भारत की जीत हुई है तो 2 मुकाबलों में द. अफ्रीका ने बाज़ी मारी थी। एक मैच बिना किसी निर्णय के खत्म हुआ था। इससे पहले इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में यह दोनों टीमें इस मैदान पर भिड़ चुकी हैं। उस मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। मौजूदा सीरीज में टीम शानदार फॉर्म में है। अब तक खेले गए पांच में से चार मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैक कैलिस ने किया बड़ा खुलासा, गंभीर की जगह उथप्पा को नही इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

आखिरी वन डे मैच में सचिन से भी आगे निकल सकते है कोहली, बना सकते है ये बड़ा रिकॉर्ड

Back to Top