in

एक बार फिर से विराट सेना के सामने ये बड़ी मुश्किल, सीरीज जीतने के लिए पाना होगा पार

भारत और द. अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़़ का पांचवां मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है. वनडे सीरीज़ का पांचवां मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. आइये जानते है क्या है ये बुरी खबर :

मैच में एक बार फिर से बारिश का साया 

photo credita: bcci

पांचवें मैच के दौरान मैदान पर होने वाली बारिश बड़ी बाधा बन सकती है. ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि भारी बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द भी हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक पोर्ट एलिजाबेथ में सोमवार को भी बारिश हो रही है और मंगलवार को भी पोर्ट एलिजाबेथ में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. इस वजह से इस वनडे सीरीज़ के पांचवें मैच में खलल पड़ सकता है.

भारत का रिकॉर्ड रहा है ख़राब 

photo credita: bcci

इस मैदान के आंकड़े टीम इंडिया को डरा रहे हैं। पिछले 25 सालों से टीम इंडिया इस मैदान पर एक अदद जीत के लिए तरस रही है। 1992 से अब तक टीम इंडिया ने पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में चार वनडे खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को चारों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस सीरीज में टीम शानदार फॉर्म में है। अब तक चार में से तीन मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ये दाग भी धोना चाहेगी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विडियो: जानिये पांचवें वन डे मैच से पहले ऐसा क्या हुआ कि नचाने लगे हार्दिक पंड्या

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर हुई सीरीज से बाहर