भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वन डे सीरीज में टीम के नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसिस चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए है. ऐसे में साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने दुसरे वन डे मैच से पहले नये कप्तान की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी अब एडेन मारक्रम करेंगे.
वो हमेशा से ही हमारे प्लान का हिस्सा था

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जारी अपने बयान में कहा है कि हमे पता है मारक्रम इस क्रम में नया है,लेकिन वो अंडर-19 के समय से हमारे प्लान का हिस्सा था. हम कप्तानों का एक पूल चाहते है.
उन्होंने अभी साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ 2 वन डे मैच ही खेले है.वही फाफ और डिविलियर्स के न होने पर देखना दिलचस्प होगा कि वो अब टीम को कैसे आगे ले जाते है.