in

मुम्बई क्रिकेट में हुआ एक और बड़ा धमाका, इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा प्रणव धनावड़े

आपवे प्रणव धनावड़े का नाम तो सुना ही होगा, मुम्बई के इस बल्लेबाज ने 1009 की रिकार्ड तोड़ पारी खेली थी. वही अब नवी मुम्बई के एक मैच में मात्र 14 साल के लड़के ने नाबाद 1045 रन की पारी खेली है. ये दावा उनके कोच ने किया है.  तनिष्क गावटे नाम के इस लड़के ने दो दिन बल्लेबाजी करते हुए इस रिकार्ड को अपने नाम किया है. 

पीटीआई को दिया है बयान 

तनिष्क के कोच मनीष ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा है कि इस युवा बल्लेबाज ने कोपारखैरने स्थित यशवंतराव चव्हाण इंग्लिश मीडियम स्कूल मैदान पर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में यह स्कोर बनाया। गावटे ऐसे मैदान पर खेल रहे थे जिसके लेग साइड की सीमा रेखा 60 से 65 गज है जबकि आफ साइड की 50 गज है। उसकी पारी में 149 चौके और 67 छक्के शामिल हैं।

तनिष्क के कोच ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “वो पहले तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता था लेकिन उसने मुझसे कहा कि मैं उसे पारी की शुरुआत करने का मौका दूं। नेट में नई गेंद के साथ उसकी बल्लेबाजी देखने के बाद और कुछ अभ्यास मैचों के बाद मुझे पूरा यकीन हो गया था कि वो अच्छा कर सकता है।”तनिष्क की इस पारी ने प्रणव की 1009 रनों की पारी की यादें ताजा कर दी है, उम्मीद है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से तनिष्क आगे बढ़ पाएं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हार्दिक के विरोध में आया ये दिग्गज खिलाड़ी, कहा कि इतनी जल्दी तुलना करना गलत है

कोहली के बाद अब ये दिग्गज खिलाड़ी भी आया आगे, कहा हम इस सीरीज से विश्व कप की तैयारी कर रहे है.