in

एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए संकटमोचक के रूप में आए राहुल द्रविड़, इस सलाह से बदल दिया इस खिलाड़ी का भाग्य

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला गया. इस मैच में एक बार फिर से भारत की टीम पाक से बेहतर साबित हुई. जहाँ भारत ने पाक को  अंडर -19 विश्व कप 2018 के फाइनल में जगह बना ली है. भारत के 273 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाक की टीम सिर्फ 69 रन पर ही सिमट गई.भारत की तरफ से इशान पॉरेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उन्होंने पाक को केवल 69 रनों पर समेट दिया। इस मैच में भारत के लिए शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली. उन्होंने शतक बनाते हुए भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुँचाया था.

बना डाले कई रिकॉर्ड 

गिल अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनसे पहले भारत-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच में सबसे बड़ा निजी स्कोर पाकिस्तान के सलमान बट का था, जिन्होंने साल 2002 में 85 रनों की पारी खेली थी। गिल ने 94 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए.

द्रविड़ ने किया ये काम करने से मना 

भले ही पाक को हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाडियों की तारीफ हो रही है,वही इस बार भी परदे के पीछे इस सफलता की कहानी राहुल द्रविड़ ने लिखी है. राहुल द्रविड़ की एक सलाह ने शुभमन गिल को हाईवोल्टेज मैच में जबर्दस्त पारी खेलने का रास्ता दिखाया। दरअसल शुभमन गिल बेहद की आक्रामक बल्लेबाज हैं और उन्हें हवा में शॉट खेलने का बहुत शौक है। शुभमन गिल ने पिछले 3 मैचों में अर्धशतक लगाए और कई शॉट हवा में खेले। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल को हवा में शॉट खेलने से मना किया। द्रविड़ ने गिल को ज्यादा से ज्यादा ग्राउंड शॉट्स खेलने की सलाह दी, जो कि उनके बेहद काम आई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईसीसी ने 2020 के टी-20 वर्ल्ड कप के मेजबान देश की घोषणा की,जानिये किस देश में होगा आयोजन

साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद पुजारा ने इंग्लैंड दौरे के लिए कसी कमर, आईपीएल छोड़ कर करेंगे करेगे इस तरह से तैयारी