आईपीएल 11 को लेकर हर टीम अब अपनी तैयारी में कीसी भी तरह की को भी कमी नही छोड़ना चाहती है. इसी वजह से सभी टीमों ने नीलामी के समय ज्यादातर अपने पसंदीदा खिलाडियों पर जमकर पैसा उड़ाया है. वही अब जब टीमें तैयार हो गए है,ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब टीम की कप्तान के तरफ भी ध्यान दे रही है. ऐसे में आइये जानते है दिल्ली का कप्तान इस बार कौन है :
गौतम गंभीर को मिल गए है कप्तानी
हाल में ही आ रही खबर के अनुसार दिल्ली की टीम की कप्तानी गौतम गंभीर को मिल गई है. वही आप को बता दे कि अभी तक इस बात की अधिकारिक घोषणा नही हुई है.
पोंटिंग कर चुके है समर्थन

इस बार नीलामी में गौतम गंभीर को दिल्ली की टीम ने खरीद लिया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गंभीर ही टीम के कप्तान बनेंगे. वही नीलामी में गौतम गंभीर को खरीदने के बाद मीडिया से बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा भी था कि ‘हमने इस मुद्दे पर काफी सोचा और हमें लगता है कि गंभीर ही दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान होंगे.” वही इस दौरान गौतम गंभीर ने भी कप्तानी को लेकर उत्साह दिखाया था

दिल्ली की टीम : पृथ्वी शॉ ,अभिषेक शर्मा, मनोज कालरा, कॉलिन मुनरो, ट्रेंट बोल्ट, गौतम गंभीर, जेसन रॉय,अमित मिश्रा ,शाहबाज नदीम ,नमन ओझा ,ग्लेन मैक्सवेल,हर्शल पटेल ,राहुल तेवतिया,जयंत यादव, विजय शंकर, मोहम्मद शमी,डेनियल क्रिश्चियन,गुरकीरत सिंह, कगिसो रबाडा, आवेश खान,सयन घोष,
संदीप लामिचाने ,क्रिस मॉरिस श्रेयस अय्यर,ऋषभ पंत