भारत के महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ को हमेशा से ही उनकी बल्लेबाज़ी के लिए याद किया जाता है. क्रिकेट से दूर होने के बाद राहुल द्रविड़ इस समय आने वाले समय के स्टार खिलाड़ियों को क्रिकेट का क ख ग सीखा रहा है.उनकी कोचिंग में न केवल कई युवा खिलाड़ी सामने आ रहे है, वही बल्कि टीम को उनकी वजह से कई शानदार खिलाड़ी भी मिले है. वही इसके अलावा राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी इस समय अपनी पिता की कदमो में चलना शुरू हो गए है. समित ने एक बार फिर से अंडर-14 के मैच में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया. वही उनकी बल्लेबाज़ी देख कर साफ़ लग रहा है कि वो जल्द ही अपने पिता की जगह टीम में लेने के लिए आ रहे है.
समित ने खेली शतकीय पारी

हाल में ही कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियन के अंडर-14 बीटीआर कप में समित में एक और शतकीय पारी खेली है. उनकी 150 रन की पारी की वजह से ही मल्ल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने विवेकानंद स्कूल को 412 रन से हरा दिया. वही आप को जानकर हैरानी होगी, वो अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ नही थे.उन्हें ज्यादा रन उन्ही के पिता के साथी सुनील जोशी के लड़के आर्यन जोशी ने बनाए थे. उन्होंने 154 रन की पारी खेली. जिससे उनकी टीम ने 50 ओवर में 500 रन बनाए थे. वही विवेकानंद की टीम सिर्फ 88 रन पर ही सिमट गई.
अंडर-12 के बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड भी कर चुके है हासिल

समित के अगर प्रदर्शन की बात करे तो उन्होंने अभी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.उन्होंने अंडर-12 के गोपालन क्रिकेट चैलेंज में बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड भी मिला ता. इस प्रतियोगिता में उन्होंने 77*, 93 और 77 रन बनाए थे. जिसके बाद उनकी तुलना उनके पिता से की जा रही है. वही समित भी अपने प्रदर्शन से अपने पिता का स्थान लेने के लिए तैयार नज़र आ रहे है.


