दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज़ के रूप में हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन को माना जाता है. सचिन तेंदुलकर से लेकर कोहली,स्मिथ जैसे न जाने कितने खिलाड़ियों की तुलना हमेशा से ही सर डॉन ब्रैडमैन से की जाती है.लेकिन इतने महान खिलाड़ियों के बाद भी कभी भी कोई भी खिलाड़ी सर डॉनब्रैडमैन से आगे नही निकल पाया है. वही अभी क्रिकेट की दुनिया में नईनवेली टीम अफगानिस्तान ने क्रिकेट को एक दूसरा ब्रैडमैन दे दिया है. इस युवा बल्लेबाज़ का औसत डॉन ब्रैडमैन से भी कहीं ज्यादा है. ऐसे में आइये जानते है इस युवा खिलाड़ी के बारे में
आते ही बनाई पहचान

पुरानी कहावत है कि पूत के पाँव पालने में दिख जाते है. कुछ ऐसा ही अफगान के इस बशीर शाह ने कर दिखाया है. बशीर हालाँकि अब अभी सिर्फ 19 साल के है,लेकिन उनके खेल में जिस तरह का सुधार आ रहा है, वो काफी ज्यादा हैरान करने वाला है.

अभी अफगान के लिए अंडर-19 खेलने वाले बशीर इस समय अपनी बल्लेबाज़ी की वजह से छाए हुए है. बशीर का औसत इस समय अभी महान बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन से भी ज्यादा है. वही आप को ये जानकर भी हैरानी होगी कि बशीर का औसत प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है.
बशीर ने अभी तक 7 प्रथम श्रेणी क्रिकेट के टेस्ट मैचो की 12 पारियों में 121.77 के औसत से 1,096 रन बनाए है. जोकि अभी तक का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत है. वही आप को बता दे कि आज तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन का माना जाता है. उनक बल्लेबाज़ी का औसत 99.94 का रहा है.
आते ही बना डाले है कई हैरान करने वाले रिकॉर्ड

बशीर के अगर प्रदर्शन की बात करे तो इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया है. बशीर ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में 256 रन की पारी खेली,जोकि अभी तक किसी भी डेब्यू कर रहे खिलाड़ी की दूसरी सबसे बड़ी पारी है. वही आप को बता दे कि अपने डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मुंबई के बल्लेबाज़ अमूल मजूमदार के नाम है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 260 रन की पारी खेली थी.

वही जहाँ लोग उन्हें वन मैच वंडर मान कर चल रहे थे, तभी उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला ट्रिपल हंड्रेड बना कर आलोचकों को भी अपनी बल्लेबाज़ी का दीवाना बना दिया. इसके साथ वो दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने तेहरा शतक लगाया है. ये रिकॉर्ड पाक के महान बल्लेबाज़ जावेद मियादाद के नाम है.


