भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की है। कोहली ने ने इस दौरे पर बेहतरीन क्रिकेट खेला है। इस दौरे में अबतक उन्होंने टेस्ट मैच में 1 और वनडे 2 शतकों सहित कुल 3 शतक लगाए हैं। जबकि अभी वनडे सीरीज के 3 और टी 20 के 3 मैच बाकी हैं। ऐसे में सौरव गांगुली ने कोहली की तारीफ की.
वो भारत के महान बल्लेबाजों में से एक है

कोहली को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कोहली के माहौल के अनुसार ढलने और सभी पारियों को एक ही तरह की उर्जा से खेलने के तरीके की भी सराहना की। उन्होंने कोहली के 34 शतक बनाने पर कहा कि यह एक अद्भुत चमत्कार है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज 3 अंकों में नहीं पहुंचा है। ये बात भी विराट की काबिलियत को दर्शाती है।