भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अवॉर्ड के साथ फोटो शेयर की है. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम ने पहली बार भारत में अपने अवॉर्ड्स का ऐलान किया था, जिसमें कोहली के अकाउंट को 2017 का सबसे ज्यादा व्यस्त अकाउंट करार दिया गया.

इंस्टाग्राम पर विराट के 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अपनी पोस्ट के कैप्शन में विराट कोहली ने लिखा, ‘थोड़ा देर हो चुकी है, लेकिन मैं भारत में 2017 के सबसे व्यस्त इंस्टाग्राम अकाउंट का अवॉर्ड पाकर खुश हूं और इसके लिए मैं इंस्टाग्राम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मेरे सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद.’
इंस्टाग्राम पर किए एक पोस्ट से विराट कोहली करीब 3.2 करोड़ रुपए कमाते हैं. ये कमाई उनके पोस्ट पर आने वाले यूजर इंगेजमेंट और ऐड से होती है. सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के मामले में वो भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.