
मियामी ओपन में टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने अंतिम-4 में जगह बना ली….
मियामी ओपन में अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने मिलोस राओनिक को हराकर अंतिम-4 में जगह बना ली है। डेल पोत्रो की ये लगातार 15वीं जीत है। 5-7, 7-6 (1), 7-6 (3) से पोत्रो ने क्वार्टर फाइनल में 20वीं सीड राओनिक को पराजित किया। यह मुकाबला दो घंटे और 52 मिनट तक चला।

पोत्रो ने कहा, ‘यह एक बेहतरीन मैच रहा। दोनों ने इस मैच का जमकर लुत्फ उठाया। मैं सेमीफाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं। मैं इस मुकाबले को अपना आखिरी मैच समझकर खेल रहा था। मैं खिताबी मुकाबले में पहुंचना चाहता हूं।’