in

विराट,”मुझे अपनी दाढ़ी पसंद है, इसे नहीं कटवाऊंगा”

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह अपनी दाढ़ी को नहीं कटवाएंगे क्योंकि ये उन पर अच्छी लगती है।  रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की अगुवाई कर रहे इस स्टार बल्लेबाज ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मुझे वास्तव में यह पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर अच्छी लगती है। इसलिए मैं इसे नहीं कटवाऊंगा।’’ 

दाढ़ी कटवाने से पहले ही कर चुके हैं मना

कोहली ने बताया कि जब उनकी दाढ़ी लंबी हो जाती है और इसके बाल चुभते हैं, तो तब वह इसे समय-समय पर ट्रिम जरूर कराते हैं, लेकिन इसे साफ करने के बारे में वह बिल्कुल नहीं सोच रहे। भारतीय खिलाडिय़ों ने पूरे घरेलू सत्र के दौरान दाढ़ी रखी थी लेकिन रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने हाल में दाढ़ी कटवा दी थी। इससे पहले भी जब जडेजा ने इंस्टाग्राम पर दाढ़ी बनाने की चुनौती दी थी तो तब भी कोहली ने दाढ़ी काटने से इन्कार कर दिया था। 

तब विराट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सॉरी बॉयज, लेकिन लेकिन मैं अभी दाढ़ी कटवाने को तैयार नहीं हूं। मैकओवर पर अच्छा काम किया। सेल्यूट।’ इस पर विराट की पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी रिप्लाई किया था, ‘तुम नहीं कर सकते!’ 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राफेल नडाल इटैलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया

खेलो के हुनरमंदों को अब मिलेगा मौका| क्रिकेट का पहला ट्रायल हुआ यूपी के कासगंज मैं ।