भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान के भीतर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करते हैं ठीक उसी तरह मैदान के बाहर भी प्रशंसकों के लिए उनका हर एक्शन सुर्खियां बटोर लेता है। हाल ही में विराट चैंपियन गाने पर ड्वेन ब्रावो के साथ डांस का एक एक्शन करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर विराट के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोहली, ब्रावो के अलावा हरभजन सिंह और के एल राहुल भी थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि साल 2016 में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चैंपियन नाम से एक एलबम रिलीज की थी जो काफी पॉपुलर हुई थी।