देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर स्वदेश लौटे पहलवान सुशील कुमार ने आते ही योगगुरु बाबा रामदेव से आशीर्वाद लिया है। कॉमनवेल्थ खेलों में ये सुशील का तीसरा गोल्ड मेडल है, सुशील ने पुरुष फ्री स्टाइल 74 किलोग्राम में भारत को गोल्ड दिलाया था।
रामदेव ने सुशील से मुलाकात के बाद कहा कि हम सभी को सुशील पर गर्व है। रामदेव ने कहा कि अगर सुशील कुमार को ओलंपिक में भाग लेने से रोका नहीं जाता तो भारत को एक और मेडल हासिल होता।
सुशील ने स्वदेश वापसी के बाद देश की उम्मीदों और दुआओं के लिए आभार जताया. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे हमेशा बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रहती है। सुशील के साथ 125 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड जीतने वाले सुमित मलिक भी रामदेव से मुलाकात करने पहुंचे थे।