in

ट्राई सीरीज का खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बनाया नए विश्व रिकॉर्ड

मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेला गया महिला क्रिकेट ट्राई सीरीज, जिसमें ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 57 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने  20 ओवर में  209 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने शानदार 88 रन की पारी खेली और नाबाद रहीं। उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मेग ने 16 चौके और एक छक्का लगाया और एलिसा विलानी ने भी 30 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। महिला टी 20 क्रिकेट में ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। टीम के 2 बल्लेबाज सिर्फ 14 रन पर पवेलियन लौट गए। अब इंग्लैंड को भारतीय टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जो कि 1 अप्रैल से नागपुर में शुरू होगा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विराट कोहली को मिला इंस्टाग्राम अवॉर्ड, फैंस के साथ शेयर की फोटो

बैन के बाद वापसी के साथ चेन्नई की टीम को मिला लकी चार्म