7 अप्रैल से आईपीएल 2018 की शुरुआत हो रही है. सीजन-11 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. बैन के बाद चेन्नई की टीम दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही है.
चेन्नई की टीम को आईपीएल में वापसी के साथ ही एक ऐसा लकी चार्म मिल गया है जिससे उसका सीजन-11 का खिताब जीतना लगभग तय है. ये लकी चार्म टीम के कप्तान धोनी नहीं बल्कि स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा हैं.
जी हां, कर्ण शर्मा चेन्नई के लिए लकी चार्म साबित हो सकते हैं. दरअसल करण पिछले दो सीजन में जिस भी टीम के साथ खेले हैं वह टीम आईपीएल में चैंपियन बनी है.
आईपीएल सीजन-10 में कर्ण शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे और मुंबई की टीम आईपीएल में तीसरी बार चैंपियन बनी. इससे पहले करण आईपीएल सीजन-9 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे और हैदराबाद की टीम ने खिताब पर अपना कब्जा किया.