आईपीएल 2018 में बीसीसीआई को लगभग 2000 करोड़ का प्रॉफिट होगा, यानी बीसीसीआई को मिलने वाले सरप्लस को 95 प्रतिशित हिस्सा तो सिर्फ IPL से ही आ जाएगा। चलिए जानते हैं आईपीएल फ्रेंचाइजी पूरे टूर्नामेंट में किस तरह कमाई करती हैं और बीसीसआई कैसे इनसे प्रॉफिट शेयर करता है.
![]()
प्लेयर्स को ऑक्शन में खरीदने से लेकर उनके ठहरने, ट्रेवलिंग, जैसी तमाम चीजों पर करोड़ो खर्च करती हैं । पर क्या आपने सोचा है कि करोड़ो रुपए खर्च करने वालीं ये फ्रेंचाइजी कैसे कमाई करती हैं? अगर नहीं तो जानिए कैसे होता है ये।
![]()
किसी भी टीम की कमाई में स्पॉन्सर्स मेन सोर्स में से एक होते हैं। मैच में बाउंड्री रोप और वहां मौजूद बैरीकेड्स से लेकर प्लेयर्स की जर्सी, हेल्मेट, बैट, कैप्स, पैड, शूज हर चीज के स्पॉन्सर होते हैं जो अपनी पब्लिसिटी के लिए टीमों को करोड़ो रुपए चुकाते हैं। टीम को सबसे ज्यादा पैसा उन स्पॉन्सर्स से मिलता है जिनका नाम टीम जर्सी में सामने चेस्ट और बैक की ओर होता है। इसके अलावा स्पॉन्सर्स टीम के ऐड में भी नजर आते हैं।
![]()
हर सीजन के लिए टीमों और स्पॉन्सर्स में डील होती है। इससे टीमों की कुल कमाई का 20 से 30 पर्सेंट यहीं से पूरा होता है।