in

रहाणे बोले- स्मिथ के लिए अब भी सम्मान बाकी

भारतीय टीम के बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के नवनियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज के तौर पर वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का सम्मान करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान स्मिथ को हाल ही में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में दोषी पाए जाने के बाद एक साल के लिए निलंबित कर दिया. जिसके बाद वह आईपीएल से भी बाहर हो गए.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में स्मिथ की जगह टीम के कप्तान बने रहाणे ने कहा, ‘जो होना था वह हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी द्वारा दी गई सजा पर टिप्पणी करना मेरे लिए सही नहीं है. लेकिन उनके क्रिकेट रिकॉर्ड का सम्मान किया जाना चाहिए. मैं एक खिलाड़ी और बल्लेबाज के तौर पर उनका सम्मान करता हूं.

उन्होंने कहा कि आईपीएल में टीम को स्मिथ की कमी खलेगी, जिससे उनके कंधे पर अतिरिक्त भार होगा. रहाणे ने कहा, ‘हां, हमें उनकी कमी खलेगी, लेकिन हमारे पास उनका स्थानापन्न (हेनरिक क्लासेन) है. मुझे लगता है कि यह एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है और मेरे लिए भी एक बड़ी चुनौती है.’

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL से बीसीसीआई को होगा 2000 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, टीमें भी कमाती हैं ऐसे

VIDEO वायरल: रोहित ने किया एलियन के साथ डांस