अमेरिका में चल रहे इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी हारकर बाहर हो गए हैं। भांबरी को अमेरिकी खिलाड़ी सैम क्वैरे ने तीसरे राउंड में हराकर बाहर किया। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 110वीं वरीयता प्राप्त भांबरी को अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के हाथों 7-6(4) 4-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
2 घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में भांबरी ने जोरदार संघर्ष किया और 15 में से 11 ब्रेक प्वॉइंट सुरक्षित किए। भांबरी के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दो बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन निकोलस महुत और विश्व के नंबर 12 खिलाड़ी लुकास पॉएले को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई थी।
भांबरी ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और कहा कि पॉएले और क्वैरे के खिलाफ खेलने से उन्हें काफी अलग तरह का अनुभव मिला है। इससे पहले भांबरी ने साल 2017 के डेविस कप में विश्व के नंबर 22 खिलाड़ी गाएल मोनफ्लिस को भी हराया था। अपने प्रदर्शन से खुश भांबरी ने कहा कि वह किसी कोई भी परास्त करने का दम रखते हैं।