टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बोस्निया के मिर्जा बासिक को सीधे सेटों में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया हैं। युकी ने बासिक को 7-5, 6-3 से हराया।

अब युकी भांबरी का सामना दूसरे दौर में विश्व में 11वें नंबर के खिलाड़ी जैक सॉक से होगा। इन दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। युकी ने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंडियन वेल्स मास्टर्स के दूसरे दौर में विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी लुकास पोउली को हराया था।