in

बुसान ओपन में भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी हारकर बाहर हो गए

भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी आज चीन के झे झांग से हारकर बुसान ओपन से बाहर हो गये जबकि एन श्रीराम बालाजी को समरकंद चैलेंजर के दूसरे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त एटिला बालाज के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।           

ताइवान में चैलेंजर खिताब जीतने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे दूसरे वरीय युकी को चीन के 265वें रैंकिंग के खिलाड़ी के हाथों 4-6, 3-6 से हार झेलनी पड़ी। यह इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनकी पहली हार है। यह दोनों खिलाडिय़ों के बीच यह तीसरा मैच था। मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई करने वाले बालाजी हंगरी के अपने प्रतिद्वंद्वी से 6-7(5), 6-7(3) से हार गये। यह मैच दो घंटे चार मिनट तक चला। बालाजी अब युगल में अपना भाग्य आजमाएंगे जहां उन्होंने विष्णु वर्धन के साथ जोड़ी बनायी है।           

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे हनी बैसोया

राफेल नडाल इटैलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया