इन दिनों दुबई में पाक्सितान सुपर लीग चल रही रही है। जिसमें 10 मार्च को कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच मैच हुआ। मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व बैट्समैन और कराची किंग्स टीम से खेल रहे शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें अपने से जूनियर क्रिकेटर से माफी मांगनी पड़ी।
![]()
शाहिद अफरीदी जब 10वां ओवर कर रहे थे तो इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर उन्होंने सैफ बजर को बोल्ड कर दिया। अफरीदी की ये बॉल इतनी शानदार थी कि बैट्समैन भी नहीं समझ सका कि वो बोल्ड हो गया है। जिसके बाद अफरीदी ने उसे बाहर जाने के लिए इशारा किया। विकेट लेने के बाद अफरीदी ने पवेलियन की ओर उंगली दिखाई और बदर से ‘उधर जा’ कहते हुए सुनाई दिए।