में स्लोआने स्टीफंस का सामना येलेना ओस्टापेंको से होगा. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों में स्टीफंस ने विक्टोरिया अजारेंका को हराया, वहीं ओस्टापेंको ने डेनिले कोलिंस को हराया. साथ ही स्टीफंस ने अजारेंका को 3-6, 6-2, 6-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली. मैच के बाद एक बयान में स्टीफंस ने कहा, “मैं जानती थी कि मुझे इस टूर्नामेंट में बने रहना है. अजारेंका बेहतरीन खिलाड़ी हैं. फाइनल में पहुंचने का अहसास शानदार है.”
फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी ओस्टापेंको ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अब एक शांत और मानसिक तौर पर मजबूत खिलाड़ी हूं. मैं अब नियमित रूप से आगे बढ़ती जा रही हूं. मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है.” दोनों खिलाड़ी शनिवार को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी.