मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका ने जगह बना ली है. दुनिया की 186वें नंबर की खिलाड़ी अजारेंका ने वर्ल्ड नंबर 6 कैरोलीना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में हराया. 7-5, 6-3 से मात देकर विक्टोरिया ने अंतिम-4 में कदम रखा, जहां उनका सामना अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस से होगा.
क्वार्टर फाइनल मैच में स्टीफंस ने वर्ल्ड नम्बर-10 एंजेलिके केर्बर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर मियामी ओपन से बाहर कर दिया. इस जीत का साफ मतलब यह है कि अगले सप्ताह रिलीज होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में स्टीफंस शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी.