IPL सीजन-11 में चेन्नई सुपर किंग्स 2 साल के बैन के बाद वापसी कर रही है. टीम अभी से कड़ी तैयारियों में जुट गई है. प्रैक्टिस के अलावा सीएसके के खिलाड़ी इन दिनों विज्ञापन शूटिंग और प्रमोशन में बिजी हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैंस से मिलकर भावुक हो गए. ये पहला मौका है, जब धोनी को इतना इमोशनल देखा गया.
The Moment @msdhoni Got emotional !!
Shows ho much @ChennaiIPL means to him ??#Dhoni #CSK #whistlepodu #WhistlePoduArmy pic.twitter.com/CrftU4GnND
— WhistlePoduArmy (@Whistleepodu) March 29, 2018
धोनी की अगुवाई में टीम का पहला मकसद IPL 11 का खिताब अपने नाम करना है. IPL सीजन 11 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 7 अप्रैल को तीन बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा.