in ,

शोएब अख्तर के बयान पर सुनील गावस्कर ने की तारीफ-

पिछले कुछ दिनों से शोएब अख्तर अपने बयान को लेकर काफ़ी चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल शोएब ने कुछ दिनों पहले भारत-पाकिस्तान वनडे सीरीज़ का प्रस्ताव रखा था जिसपर खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जिसमें कपिल देव ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए कहा कि बीसीसीआई के पास काफी पैसा है उन्हें इस वक़्त देश की सुरक्षा की फिक्र है पैसों की नहीं। उन्होंने हाल ही में 51 करोड़ रुपए राहतकोष में दान किये हैं और अगर जरूरत हुई तो आगे और भी देंगे।

उसी बात पर हरभजन सिंह, आईपीएल के पूर्वाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी थीं और अब महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर आमने-सामने हो गए थे। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए फंड जुटाने के लिए भारत-पाकिस्तान वनडे सीरीज का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सुनील गावस्कर ने कहा था कि ये संभव नहीं है।

रमीज राजा ने यूट्यूब चैनल पर जब सुनील गावस्कर से भारत-पाकिस्तान सीरीज पर उनकी राय मांगी तो उन्होंने इस पर असहमति जताई और कहा था, “लाहौर में बर्फबारी होना संभव है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना असंभव है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप और आइसीसी टूर्नामेंट में भिड़ सकती हैं, लेकिन एक सीरीज में ये संभव नहीं लगता।” इसका जवाब भी शोएब अख्तर ने अपने अंदाज में दिया था।

शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुनील गावस्कर के बयान वाली तस्वीर और दूसरी तस्वीर लाहौर की शेयर की, जिसमें बर्फबारी दिख रही है। इसके कैप्शन में अख्तर ने लिखा था, “देखिए सनी भाई, हमने पिछले साल लाहौर में बर्फबारी देखी है। इसलिए कुछ भी असंभव नहीं है।” अब अख्तर के इसी बयान की तारीफ सुनील गावस्कर ने की है और कहा है कि सेंस ऑफ ह्यूमर वाले तेज गेंदबाज हैं।

सुनील गावस्कर ने एक अखबार मिड-डे को लिखे कॉलम में कहा है, “पुराने समय को ताजा करने के लिए उनकी तरफ से अनुरोध आते रहते हैं। इस बात पर भी चर्चा करते हैं कि वर्तमान में आत्मनिर्भर स्थिति में समय कैसे व्यतीत होता है। यह आसान नहीं है कि कौन सा स्वीकार किया जाए और किसे अस्वीकार किया जाए। मैंने रमीज़ राजा के साथ जो भी बात की, उसका मैंने खूब आनंद लिया, लेकिन सबसे अधिक आनंद शोएब अख्तर के उस बयान पर लिया जिसमें मैंने लाहौर में बर्फबारी की बात कही थी। शोएब ने शानदार वापसी की। एक तेज गेंदबाज जिसमें हास्य की भावना (सेंस ऑफ ह्यूमर) हो। वाह, जो मुझे पसंद है।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साक्षी ने धोनी के साथ कि शरारत फोटो हो रही वायरल-

इस खिलाड़ी ने कहा विराट कोहली हैं सचिन से भी बड़े बल्लेबाज?