in

इस खिलाड़ी ने कहा विराट कोहली हैं सचिन से भी बड़े बल्लेबाज?

अगर किसी से पूछा जाए कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज कौन हैं तो ज़हन में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का ही नाम आता है। सचिन ने वनडे में 49 तो टेस्ट में 51 शतक लगाकर शतकों का शतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज हैं। वहीं वनडे-टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का गाैरव भी इन्होंने ही हासिल किया लेकिन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेविड लॉयड की नजरों में कप्तान विराट कोहली सचिन से भी बड़े बल्लेबाज हैं।


इंग्लैंड के लिए 17 मैच खेलने वाले लॉयड घरेलू क्रिकेट में 237 विकेट लेने में सफल हुए थे। डेविड लॉयड स्पोर्ट्समेल के लिए कॉलम लिखते हैं। उनसे एक सवाल किया कि सचिन और कोहली में बड़ा खिलाड़ी काैन हैं। इसका जवाब देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट की ओर से कोहली अभी तक के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उनसे यह भी पूछा गया कि वो पैसे देकर किस भारतीय की बल्लेबाजी देखना चाहेंगे, तो लाॅयड ने सचिन का नाम ना लेते हुए कहा कि वो कोहली को पैसे देकर बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे।


इसके अलावा लाॅयड ने इसका भी जवाब दिया कि वो किस पूर्व खिलाड़ी को पैसे देकर खेलते हुए देखना चाहेंगे। लॉयड ने सचिन तेंदुलकर को नजरअंदाज करते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का नाम लिया। उन्होंने कहा है की वो ब्रायन लारा को बल्लेबाजी करते देख नहीं थकते। उसके साथ ही वो उन्हें पैसे देकर भी खेलते हुए देखना चाहेंगे। उन्होंने इंग्लैंड टीम के आलराउंडर बेन स्टोक्स को बॉक्स ऑफिस स्टार भी बताया,जबकि जब उनसे कहा गया की किस टीम को वो पैसे देकर खेलते हुए देखना पसंद करेगे तो उन्होंने उस समय भी इंग्लैंड टीम का ही नाम पहले लिया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शोएब अख्तर के बयान पर सुनील गावस्कर ने की तारीफ-

वेस्टइंडीज़ नहीं है कोई देश? जानें हक़ीक़त-