MS धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और धोनी की मजेदार फोटो पोस्ट करती रहती हैं। इस बार उन्होंने धोनी की ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। धोनी बेड पर लेटकर पिलो के ऊपर टैब रखकर मोबाइल पर फिल्म देख रहे थे। तभी साक्षी धोनी आईं और उनके पैर दबाते-दबाते उनका अटेंशन पाने के लिए शरारत करती दिखीं।

यह तो आप जानते ही होंगे कि धोनी ने साक्षी से लवमैरिज की है और उनकी पहली मुलाकात एक हॉटल में हुई थी, जहां साक्षी ने उन्हें पहचान भी नही पाया जिसके बाद से ही दोनों की बातें और मुलाकातें होने लगीं और दोनों में पुर होगया जिसके बाद उन्होंने 4 जुलाई 2010 को शादी की और अब उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते लेकिन साक्षी और जीवा के जरिये धोनी की फोटोज़ और वीडिओज़ वायरल होती रहती हैं।
फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी टैब में फ़िल्म देख रहे हैं और साक्षी उनके मजे ले रही हैं। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जब आप अटैंशन पाने की कोशिश करते हैं।’
कोरोनावायरस के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट मैच स्थगित कर दिए गए हैं। बीसीसीआई ने भी आईपीएल को भी स्थगित कर दिया है। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।
भारत में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 16 हज़ार के ऊपर हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 519 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 2302 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।


