इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अफरीदी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए हैं। अफरीदी ने कहा है कि कोरना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है औरवह बीमारी मजहब की बीमारी है। इस बीमारी को लेकर मोदी सियासत कर रहे है और हमारे कश्मीर और कश्मीरी भाई बहन और बुजुर्गों के साथ जुल्म करते रहते हैं। और उन्हें अब इसका जवाब देना होगा।
शाहिद अफरीदी का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहिद अफरीदी के विवादित वीडियो के बाद अब यूजर्स ने शाहिद अफरीदी को तो घेरा ही है। उनके साथ साथ भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और गौतम गंभीर ने भी अब उन्हें आड़े हाथों ले लिया।
ईस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर ने लिखा है कि “पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी है। और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हुए हैं। ऐसा कहना है खुद शाहिद अफरीदी का । और फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान जैसे जोकर भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ जहर उगल रहते हैं । जिससे वह पाकिस्तान के लोगों को लगातार बेवकूफ़ बनाते रहे। लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं बदलेगा याद है ना बांग्लादेश।
गौतम गंभीर के बाद हरभजन सिंह ने भी शाहिद अफरीदी को खूब खरी-खोटी सुनाई है ।
हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा पहले मैंने अफरीदी के वीडियो को शेयर किया था क्योंकि इंसानियत के लिए कुछ अच्छा कर रहे थे। वो लोगों तक खाना और जरूरी चीजें पहुंचा रहे थे। लेकिन इस बार अफरीदी ने हमारे देश के खिलाफ जो भी बातें कही है। वह बिल्कुल गलत है। पाकिस्तान को अपनी हद में ही रहना चाहिए। हम सब का सम्मान करते हैं और सब को हमारा सम्मान ही करना चाहिए।
वही युवराज सिंह ने भी बोला की अफरीदी की बातो से वह आहत हैं , युवी ने ट्वीट करते हुए कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री और भारत के खिलाफ जहर उगलने वालो के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं हो सकता , गौरतलब हो की युवी ने अफरीदी की फाउंडेशन के लिए हेल्प अपील की थी जिसकी वजह से वह भारत मैं काफी ट्रोल भी हुए थे , अब युवी ने बोला की हैं आगे से देश विरोधियो की कोई सहायता नहीं की जाएगी
जानकारी के लिए आपको बता दें वायरल वीडियो में अफरीदी ने कहा था कि वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं। लेकिन है डरपोक। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने सात लाख की फौज जमा की है। जबकि पाकिस्तान की कुल फ़ौज सात लाख की है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22 से 23 करोड़ की फ़ौज यानी पाकिस्तान की जनसंख्या खड़ी है
मनिका पालीवाल
