in

सिंधु के साथ नेहवाल और समीर ने भी एशियाई बैडमिंटन के अगले दौर में बनाई जगह

वुहान में चल रहे एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पी.वी. सिंधु, सायना नेहवाल और समीर वर्मा ने लाजवाब प्रदर्शन किया है। इन्होंने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन कते हुए दूसरे दौर में अपने लिए जगह बना ली है। चीन की हान युई को सायना नहेवाल ने महिला एकल के अपने पहले मुकाबले में 12-21, 21-11 और 21-17 से परास्त कर दिया।


नेहवाल जो इस वक्त दुनिया की नंबर 9 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, उन्हें इस मैच को अपने नाम करने में एक घंटे एक मिनट का समय लगा। अब दूसरे दौर में कोरिया की किम गा इयून से जब सायना टकराएंगी, तो उनका आत्मविश्वास चरम पर होगा। सिंधु ने भी कमाल का खेल दिखाया और जापान की सयाका ताकाशी को 21-14, 21-7 से रौंदते हुए महज 28 मिनट में ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। 


सिंधु जो कि ओलिंपिक पदक भी विजेता हैं, अगले दौर में वे इंडोनेशिया की चोयरूनिसा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। इन दोनों के अलावा समीर ने पुरुष एकल में काजुमासा सकाई, जो कि जापान के खिलाड़ी हैं, उन्हें 21-13, 17-21, 21-18 से हराकर मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। अब वे हांगकांग के एन.जी. कालोंग अंगुस से दूसरे दौर में टकराएंगे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रबाडा ने बताया, क्या है दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज?

इस वजह से विश्व कप में भाग लेने से महरुम रह गई भारतीय तीरंदाजी टीम