
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कासिगो रबाडा, जिनकी कई बार टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उन्होंने टीम की सफलता के बारे में बताया है। रबाडा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बार अपनी गलतियों और कमजोरियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि टीम सिर्फ सकारात्मक पहलुओं पर ही गौर कर रही है। रबाडा का मानना है कि गलतियों और कमजोरियों पर ज्यादा ध्यान न दिए जाने की वजह से टीम को काफी मदद मिली है।
उनके मुताबिक सकारात्मक रहने से टीम की ऊर्जा लगातार बनी हुई है और इस वजह से टीम को जीत भी मिल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि 5 दिनों का जो ब्रेक मिला है, उससे टीम के लय में बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस बार टीम बड़ी सकारात्मक होकर खेल रही है।
रबाडा जो कि अभी तक आईपीएल में 23 विकेट झटक चुके हैं और जिनके पास इस वक्त पर्पल कैप है, उन्होंने यह भी कहा कि यह ब्रेक उनकी टीम के लिए बड़ा ही जरूरी है। उनके मुताबिक इस ब्रेक से टीम को आराम का मौका तो मिलेगा ही, साथ में टीम और भी मजबूत हो पाएगी। उनके मुताबिक इस ब्रेक में टीम उन पहलुओं पर ध्यान देगी, जिनमें वह खुद को और भी मजबूत कर सकती है। इस बार के आईपीएल में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने 11 मैचों में 14 अंक हासिल कर लिए हैं और इसके साथ वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।


