IPL 2022: SRH vs LSG: आज का आईपीएल मैच लखनऊ सुपर जैंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला गया। इस मैच में लखनऊ को लगातार दूसरी जीत मिली और हैदराबाद को लगातार दूसरी हार। लखनऊ ने 12 रनों से आखिरी ओवर में हैदराबाद को हरा दिया।
केएल राहुल ने 50 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और दीपक ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। उसके बाद आयुष बदोनी ने 12 गेंदों में 19 और जेसन होल्डर ने 3 गेंदों में 8 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रनों तक पहुंचा दिया।
ट्विटर पर ट्रोल हुई हैदराबाद की टीम
इस स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। उनकी ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 44 रन, निकलस पूरन ने 34 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 18 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम मैच जीत सकती है लेकिन 19वां ओवर आवेष खान ने डाला और मैच पलट दिया। बची-खुची कसर जेसन होल्डर ने आखिरी ओवर डालकर और 3 विकेट लेकर पूरी कर दी।
इस तरह से हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच भी हार गई। हैदराबाद की इस लगातार दूसरी हार और उनकी टीम की कमजोर स्थिति की वजह से फैन्स उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर रहे हैं।
‘


