आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है और इस आगाज के साथ ही नए युवा खिलाड़ी भी इस आईपीएल के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और अपना जलवा बिखेर रहे हैं। दरअसल आईपीएल से घरेलू खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर एक अनोखी पहचान मिलती है। इस आईपीएल की वजह से ही ऋषभ पंत ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर पाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के दौरान उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जो आईपीएल 2022 के बाद टीम इंडिया तक का सफर तय करने में सफल हो सकते हैं।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शाहरुख खान का। आपको बता दें जिस ने अभी हाल ही में रणजी में अपनी धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की तरफ से दिल्ली के खिलाफ मात्र 148 गेंदों में 194 रन बनाए थे। इनके परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर पंजाब ने उन्हें सीजन में ढाई करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। शाहरुख खान ने साल 2020 में आईपीएल का हिस्सा है। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी पिछले 11 मैचों में 49 रन बना चुका है और 7 विकेट भी चटकाए चुका है पिछले सीजन के बाद इन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर यह सबके सामने निकल कर आए। हालांकि समय जिस प्रकार के फॉर्म में चल रहे हैं। उनके प्रदर्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनको टीम इंडिया मे एक मौका मिलना चाहिए।

शहबाज अहमद
शहबाज अहमद को आईपीएल 2022 में आरसीबी ने ढाई करोड रुपए देकर उनकी में शामिल किया था। आपको बता दें कि यह बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में होने जा रहा मैचों के दौरान 49 रनों के साथ साथ साथ विकेट भी चटकाए थे इस सीजन में उन्होंने अब तक आरसीबी के लिए दो मैच खेले हैं। जिसमें अपने दूसरे मैच में उन्होंने आरसीबी की तरफ से केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 20 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए हैं। हालांकि इस मैच में उनका बल्ला तब बोला जब आरसीबी गीत की बल्लेबाजी फ्लॉप होती हुई दिखाई दे रही थी। इन्होंने कुछ देर के लिए आरसीबी की पारी को संभाला और 3 छक्के जड़े वैसे तो इन आईपीएल 2022 में 1 विकेट भी नहीं मिल पाया। लेकिन आगे अभी और मैच भी बाकी है जिसमें आरसीबी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है हालांकि इस. खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आई पी एल 2022 के बाद उस खिलाड़ी को टीम इंडिया में भी मौका मिल सकता है।

ललित यादव
आईपीएल 2022 में दिल्ली के लिए एक नया हीरो बनकर उभरा है। ललित यादव उन्होंने मुंबई के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी दिखाते हुए 4 चौके और दो छक्के जड़े हैं और 38 गेंदों पर 48 रन बनाए हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में यह खिलाड़ी मैच विनर भी बन चुके हैं आईपीएल के पिछले सीजन में भी चैप्टर ललित यादव पर भरोसा किया था और उसी की वजह से या खिलाड़ी आज भी टीम में मैच विनर है।

आयुष बदोनी
आईपीएल 2022 में डेब्यू कर चुकी लखनऊ के लिए 22 साल का यह खिलाड़ी किसी तुरुप के इक्के से कम नहीं हैं। आयुष तब लाइमलाइट में आए जब लखनऊ ने अपने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल क्विंटन डे कॉक और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। तब आयुष ने मैदान पर आकर लखनऊ के लिए चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। इन बल्लेबाजी के कारण लखनऊ 150 रनों का स्कोर बनाने में सफल हुई थी।

तिलक वर्मा
तिलक वर्मा को आईपीएल 2022 में मुंबई ने अपने साथ शामिल गया था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में भले ही छोटी पारी खेली हो। लेकिन उनकी यह पारी हमेशा याद रहेगी। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच 15 गेंदों में 350 चौकों की मदद से 22 रन बनाए थे। उनकी बल्लेबाजी को देखकर हर्षा भोगले और इरफान खान ने भी तारीफ की थी। इनके एटीट्यूड और बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि आईपीएल के बाद जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिल सकता है


