IPL 2022: SRH vs LSG: आज आईपीएल में इस सीजन का 12वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजैंट्स आमने-सामने होंगे। अगर आप आज के मैच के लिए फैंटसी टीम बना रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हम Dream 11 फॉर्मेट के अनुसार आज की बेस्ट फैंटसी टीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको इससे MY11Circle, MPL, WINZO जैसे किसी भी फैंटसी ऐप में टीम बनाने के लिए मदद मिल जाएगी।
आज की टीम
आज की टीम में आप विकेटकीपर की लिस्ट में लोकेश राहुल, क्विंटम डीकॉक, निकलस पूरन को तो जरूर लेना चाहेंगे क्योंकि ये तीन खतरनाक बैट्समेन है और फॉर्म में भी हैं।
उसके बाद बल्लेबाजी की लिस्ट में आप केन विलियमसन के ऊपर भरोसा जता सकते हैं क्योंकि वो ज्यादा बड़े शॉट्स तो नहीं खेलते हैं लेकिन फिर भी उनका स्ट्राइक रेट और औसत काफी बढ़िया रहता है।
बल्लेबाजी में एविन लुईस ने पिछले मैच में कमाल की पारी खेली थी तो वो भी आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। इनके अलावा दीपक हुड्डा और आशिष बदोनी को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल रखें।
ऑलराउंडर्स
आज के मैच में जेसन होल्डर लखनऊ के ओर से डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में कोई शक नहीं है आप उसे कप्तान बना सकते हैं। इस लिस्ट में एडम मारकरम को जरूर रखें क्योंकि वो एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी भी ठीक-ठाक करते हैं। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर को आप टीम में रखने के साथ-साथ कप्तान भी बना सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में बढ़िया पारी खेली थी। वो एक अच्छे बैट्समेन है और पॉवरप्ले में भी गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में वो एक बढ़िया प्लेयर साबित हो सकते हैं। इस लिस्ट में आप कृणाल पांड्या को भी शामिल कर सकते हैं।
गेंदबाज
दुश्मंता चमीरा ने पिछले दोनों मैचों में बढ़िया बॉलिंग की है। उनकी बॉलिंग में अच्छी धार नजर आ रही है। उनके अलावा टी नटराजन और रवि बिश्नोई को भी आप फर्स्ट च्वाइस बना सकते हैं। हालांकि गेंदबाजी के मामले में उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और एंड्रयू टाय को भी आप शामिल कर सकते हैं।
इस तरह से हमारी इस लिस्ट में 3 विकेटकीपर, 4 बल्लेबाज, 3 ऑलराउंडर्स, और 7 गेंदबाजों को शामिल किया है। आप इन टोटल 17 खिलाड़ियों में से अपनी बेस्ट 11 बना सकते हैं क्योंकि इन सभी के द्वारा आज अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
हमारी बेस्ट फैंटसी टीम
- KL Rahul
- Quinton de Kock – Vice-Captain
- Nicholas Pooran
- Kane Williamson
- Ayush bdoni
- Deepak Hooda
- Aiden Markram
- Washington Sundar – Captain
- Jason Holder
- T Natarajan
- Ravi Bishnoi
Note: जेसन होल्डर आज पहली बार मैच खेल रहे हैं। ऐसे में आप उन्हें टीम में शामिल जरूर करें और चाहें तो कप्तान भी बना सकते हैं।


