in ,

IPL 2022: SRH vs LSG: लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया, होल्डर ने लास्ट ओवर में किया गजब कारनाम और पलटा मैच

LSG vs SRH
Image Credit: iplt20.com

IPL 2022: SRH vs LSG: आज आईपीएल का 12 मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हैदराबाद और लखनऊ सुपरजैंट्स के बीच में खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपरजैंट्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डी-कॉक शुरुआत में ही आउट हो गए। उनके बाद भी लखनऊ के विकेट लगातार गिरते रहे लेकिन एक तरफ से कप्तान केएल राहुल ने पारी को संभाले रखा और फिर दीपक हुड्डा के साथ मिलकर एक बढ़िया पार्टनरशिप की। केएल राहुल ने 50 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और दीपक ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। उसके बाद आयुष बदोनी ने 12 गेंदों में 19 और जेसन होल्डर ने 3 गेंदों में 8 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रनों तक पहुंचा दिया।

हैदराबाद की बल्लेबाजी ने किया निराश

इस स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। उनकी ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 44 रन, निकलस पूरन ने 34 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 18 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम मैच जीत सकती है लेकिन 19वां ओवर आवेष खान ने डाला और मैच पलट दिया। बची-खुची कसर जेसन होल्डर ने आखिरी ओवर डालकर और 3 विकेट लेकर पूरी कर दी।

इस तरह से हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच भी हार गई। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में चली गई है। वहीं हैदराबाद अभी भी सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर ही है।

आवेष खान को मिला मैन ऑफ द मैच

इस मैच में लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले जेसन होल्डर ने पहले बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ 3 गेंदों में 8 रन बनाए और फिर गेंदबाजी के दौरान आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे तो तब भी जेसन होल्डर ने सिर्फ 4 देकर 3 विकेट लिए और मैच लखनऊ की झोली में डाल दिया। होल्डर से पहले 19वां ओवर आवेष खान ने काफी शानदार डाला और मैच वहीं से पलट गया। आवेष खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए और इसलिए उन्होंने मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2022 SRH vs LSG

IPL 2022: SRH vs LSG: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, लखनऊ के लिए डेब्यू करेंगे जेसन होल्डर

SRH Trolled Twitter Reaction

IPL 2022: SRHvsLSG: हैदराबाद की लगातार दूसरी हार के बाद फैन्स ने किया ट्रोल, यहां देखें ट्विटर रिएक्शन