भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ भारत के लिए जहां रोहित शर्मा लंबे समय से पार्टनर बने हुए हैं। तो वही उनके साथ ही आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर खेले है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले ही दिनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए शिखर धवन की खूबी और कमियों के बारे में बताया है
मैच की पहली गेंद पर बोले धवन
शिखर धवन को लेकर उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी बात यह कही थी कि धवन मैच की पहली गेंद पर नहीं खेलते हैं। वार्नर और रोहित दोनों ने इस बात को लेकर कहां है कि धवन मैच की पहली गेंद नहीं खेलते हैं। अब इसी बात को सुनकर शिखर धवन ने अपनी राय दी है। भारत के सलामी बल्लेबाज धवन में इरफान पठान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा है कि
“हालांकि यह सबके अपने अपने अलग-अलग विचार हैं। मैं एक बेहतरीन बल्लेबाज हूं। मैंने 8 साल के लिए वह भूमिका निभाई है। जाहिर है कि मैं तेज गेंदबाज को खेलूंगा। अगर मैं अपने ओवर में उनका सामना नहीं करता तो मैं आखिरकार दूसरे ओवर में करूंगा।”
“मुझे मैच की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेना ज्यादा पसंद नहीं है। और मैं इसके बारे में बेहद ईमानदार हूं। लेकिन अगर कोई भी युवा टीम में आता है। तो मैं उससे इस बात को जरूर पूछूंगा कि क्या वह स्ट्राइक लेने में सहज है या फिर नहीं।”
पहली गेंद पर स्ट्राइक लेना नहीं है पसंद
धवन ने लाइव चैट के दौरान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हां मैं मैच की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं करता। लेकिन जब भी मैं पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ी आए और और वो स्ट्राइक लेने में असफल रहते हैं। तो वह निश्चित रूप से स्ट्राइक लूंगा। लेकिन इस चैंपियन ट्रॉफी में रोहित शर्मा को कहा और वह आगे भी लगातार जारी रहेगा। क्योंकि मैं चीजों में बदलाव करना ज्यादा पसंद नहीं करता हूं।
वही धवन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ चुनौती को लेकर अपनी बात को कहा कि “बेशक अगर आप इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी परिस्थितियों में खेल रहे हैं तो यह हर किसी के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण वाला काम होता है। ऐसा नहीं है कि मैं तेज गेंदबाज का सामना नहीं करना चाहता।

वार्नर ने सिर्फ एक ही बार की थी पहली गेंद पर स्ट्राइक
डेविड वॉर्नर के साथ बल्लेबाजी को लेकर धवन ने कहा है कि “मुझे याद है कि केवल एक ही बार पहली गेंद पर उन्होंने स्ट्राइक की थी। और वहां पर गेंदबाजी हरभजन सिंह कर रहे थे।
-मनिका पालीवाल



