in , ,

जानिए उन 3 बल्लेबाजों के बारें में जिन्होंने आईपीएल में सुनील नारेन के खिलाफ जड़े सबसे ज्यादा रन

सुनील नारेन का नाम तो आपने आईपीएल के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों की सूची में सुना ही होगा। वे 2012 से लेकर अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं और कई मैचों में शानदार गेंदबाजी करके टीम को मुश्किल हालातों से भी बाहर निकाल चुके हैं। सुनील नारेन अक्सर काफी किफायती रहते हैं और उनके सामने बल्लेबाजों का बल्ला भी चुप दिखाई देता है।

33 वर्षीय नरेंद्र ने आईपीएल की 133 पारियों में 24.53 के औसत से 147 रन बनाए हैं। जबकि उनकी इकनॉमी 6.74 की रही है। इन आंकड़ों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे विपक्षी बल्लेबाजों पर कितना ज्यादा हावी रहते हैं। कुछ ही बल्लेबाज इस दिग्गज स्पिनर के सामने सफलता हासिल कर पाए हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है डेविड वॉर्नर का। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी सुनील नारेन पर काफी ज्यादा हावी दिखाई देते हैं। उन्होंने नारेन के खिलाफ आईपीएल के 13 पारियों में 164.58 की स्ट्राइक रेट से 79 की औसत से 198 रन बनाए। जिसमें 13 चौके और 9 छक्के भी शामिल है। आपको बता दें इस दौरान आरएन से दो बार उनका विकेट हासिल करने में सफल रहे।

sureshrau

रोहित शर्मा
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है रोहित शर्मा का। उन्होंने नारेन के खिलाफ 18 पारियों में 107.87 स्ट्राइक रेट से 19.57 के औसत से 137 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और 2 छक्के भी शामिल है। इस दौरान वो 7 बार आउट हो चुके हैं।

सुरेश रैना
सुनील नारेन के खिलाफ आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरा नंबर आता है। सुरेश रैना ने उनके खिलाफ 14 पारियों में 135.63 की स्ट्राइक रेट से 59 की औसत से 118 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। हालांकि इस दौरान वे 2 बार आउट भी हुए हैं।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए ऐसे तीन बल्लेबाजों के बारें में जिन्होंने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन

ये है वो भारतीय दिग्गज जो आईपीएल में नहीं चख पाए सफलता का स्वाद