in ,

तो क्या दो साल के लिए टल जायेगा टी20 का विश्‍व कप

इस साल अक्टूबर-नवंबर में T20 विश्व कप खेला जाना है। जिस पर कोरोना वायरस के चलते संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मई के अंत में आईसीसी की एक महत्वपूर्ण मीटिंग होनी है और इस मीटिंग के दौरान विश्वकप के आयोजन को लेकर कई सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं । हालांकि चर्चा इस बात पर काफी ज्यादा गर्म है। कि T20 विश्व कप को 2022 तक के लिए टाला जा सकता है।

2021 से पहले ही एक टी-20 विश्व कप का आयोजन होना तय है। ऐसे में अगर 2020 टी20 विश्वकप टलता है तो उसे 2022 में कर पाना संभव नहीं होगा। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात को लिखा है कि “आईसीसी टूर्नामेंट को टालने पर विचार लगातार किया जा रहा है।”

बोर्ड के सदस्य ने कहा है कि “हम आईसीसी की प्रतियोगिता असीमित से तीन विकल्पों की उम्मीद कर रहे हैं। पहला विकल्प 14 दिन के क्वारंटाइन के साथ विश्व टी20 का आयोजन हो। जिसमें दर्शकों की अनुमति है। इसमें दूसरा विकल्प है कि खाली स्टेडियम में हो। तीसरा विकल्प यह है कि टूर्नामेंट को 2022 तक के लिए टाल दिया जाए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष शशांक मनोहर के लिए 2 महीने के विस्तार पर लगातार चर्चा होगी। लेकिन मुख्य रुप से ध्यान T20 विश्व कप पर फैसला लेने का होगा।

बोर्ड के एक सदस्य ने कहा है T20 विश्वकप टालने पर आईसीसी को थोड़ी सी वित्तीय परेशानियों का सामना शायद करना पड़ सकता है। लेकिन यह एक काल्पनिक समस्या है। अगर टूर्नामेंट साल 2022 में होता है। तो उसको कोई खास घाटा नहीं होने वाला।

हालांकि अगर T20 विश्वकप टलता है तो इसका मतलब यह होगा कि फिर आप चकाचौंध और ग्लैमरस से भरे आईपीएल का आयोजन कर सकते है। और भारतीय टीम आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी आसानी से जा सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “अगर टूर्नामेंट अपने निर्धारित समय पर होगा तो बड़ी संख्या में लोग इधर-उधर होंगे। इसमें 16 टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी के अलावा टेलीविजन सदस्य जरूरी स्टाफ ही शामिल होगा। जो यह काफी जटिल और महंगा साबित हो सकता है।

–मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहित शर्मा के आरोप पर धवन का जवाब, कहा इस वजह से नहीं लेता स्ट्राइक

कोहली के साथ क्रिकेट खेलती दिखाई दी अनुष्का, वॉयरल हुआ वीडियो